कुलपति ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन किया अर्पित 

2 Min Read
- विज्ञापन-

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सदस्य सुशील मोदी के निधन पर मगध विश्विद्यालय, बोधगया के कुलपति प्रो एसपी शाही ने गहरा शोक जताया हैं, साथ ही उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

- Advertisement -
Ad image

इस मौके पर कुलपति प्रो शाही ने कहा कि सुशील मोदी भारतीय जनता पार्टी के सशक्त, संघर्षशील एवं कर्मठ शील नेता के रूप में जाने जाते थे। वे बिहार के उपमुख्यमंत्री भी बने थे, साथ ही निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि सुशील मोदी जैसे नेता के निधन से बिहार को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कर पाना असंभव है ।

वे बिहार में कुशल संगठनकर्ता एवं राजनीतिक के साथ-साथ कुशल प्रशासक के रूप में भी जाने जाते थे।ज्ञातव्य हो कि लोकसभा चुनाव के पूर्व अपने कैंसर रोग की जानकारी ट्वीट कर दिया था, और कहा था कि मैं लोकसभा के चुनाव में प्रचार नहीं कर पाऊँगा।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

इस सूचना पर बिहार की जनता में काफी मायूसी एवं दुःखी देखा गया था लोग उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान से प्रार्थना करते रहे, लेकिन आज स्व मोदी हम सबों के बीच नहीं रहे। उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।

Share this Article

You cannot copy content of this page