देश में है सिर्फ चार जातियां_डॉक्टर प्रेम कुमार

2 Min Read
- विज्ञापन-

बिहार भाजपा के वरीय नेता व पर्यावरण सह पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि देश में है सिर्फ चार जातियां। भारत के यशस्वी, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपने के भारत में सिर्फ चार जातियां हैं। जिनका उत्थान कर समाज को सशक्त बनाने एवं देश को विकसित बनाने का प्रयास में लगे हुए हैं मोदी जी। देश में पहली जाति है किसानों की/अन्नदाता की जिनकी आबादी 79 प्रतिशत से अधिक है।

- Advertisement -
Ad image

दूसरी जाति है युवाओं की जिनकी कुल आबादी में 65% भागीदारी है। युवा के बल पर ही देश का कल,देश का भविष्य टिका हुआ है। तीसरी जाति महिलाओं की है। जिनकी कुल आबादी का 50% के करीब है। अगर हमारी नारी सशक्त होगी तो देश दोगुनी तरक्की से आगे बढ़ेगा और चौथी आबादी है गरीबों की। देश में से गरीबी को भगाने का नारा तो बहुत सारे नेताओं ने दिया पर असल काम मोदी जी कर रहे हैं। इन चारों जातियों को मजबूत बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार दिन-रात काम कर रही है।

दूसरी ओर है विपक्ष जो समाज को जातियों में बांट कर अपना और अपने परिवार का कल्याण कर रहे हैं। सत्ता का सुख परिवार बाद एवं भ्रष्टाचार की और भाग रहे हैं। देश को विकसित बनाने का सपना पूरा करने वाले मोदी जी के साथ देश की जनता है। बांटने और कुर्सी वालों के सपने पूरा होने नहीं देंगे देश का प्रधान सेवक। विकसित भारत की गारंटी है मोदी जी।

- Advertisement -
KhabriChacha.in
Share this Article

You cannot copy content of this page