औरंगाबाद के ओबरा एवं मदनपुर में व्रजपात से चार की मौत, तीन घायल 

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद में गुरुवार की देर शाम व्रजपात गिरने से तीन महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना में ओबरा थाना क्षेत्र के डिहरी गांव निवासी सुनील चंद्रवंशी की 35 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी की गंगा बीघा में धान की रोपनी करने के समय व्रजपात गिरने से मौत हो गई।

- Advertisement -
Ad image

इस घटना में डिहरी गांव के गुड़िया देवी एवं विमला देवी घायल हो गए। ओबरा थाना क्षेत्र के कुराईपुर गांव के 34 वर्षीय रामदेव यादव उर्फ पिंटू कुमार की मौत हो गई। यह भैस चराने के लिए गांव के बधार में गए थे। मदनपुर थाना क्षेत्र के खरियावां गांव निवासी उपेंद्र शर्मा की पत्नी नगीना देवी व्रजपात चपेट में आ गई।

जिसे परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया लेकिन यहां से डॉक्टर द्वारा औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसे औरंगाबाद सदर अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। मदनपुर थाना क्षेत्र के ही पलकिया टोल झगरू बीघा के रघुनंदन दास के 55 वर्षीय पत्नी सुगीया देवी की मौतहो गई।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

यह घर से बधार में जलावन के लिए गए थे। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी आरती कुमारी अपने घर के दरवाजा पर खड़ी थी सभी यह व्रजपात की चपेट में आ गए। जिसका इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

Share this Article

You cannot copy content of this page