औरंगाबाद।सहर के करमा रोड स्थित आदर्श कालोनी मुहल्ले में बाल गोपाल की छट्ठी धूमधाम से मनाई गई। दर्जन भर से अधिक धर्मपरायण महिलाओं की उपस्थिति में श्रीकृष्ण कन्हैया की मूर्ति का श्रृंगार सज्जा कर यह उत्सव मनाया गया।
इस अनुष्ठान की संयोजन कर्ता निमिता रानी ने बताया, आज माधव कृष्ण की मूर्ति को स्नान करा कर नया वस्त्र धारण कराया गया। काजल टीका लगा कर सुस्वादु भोग अर्पित किया गया। सोहर भजन गायन के पश्चात प्रसाद वितरण कर अनुष्ठान संपन्न हुआ।
उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी की मध्य रात भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव से प्रारंभ अनुष्ठान की आज छट्ठी के आयोजन के साथ पूर्णाहुति हुई। कार्यक्रम में शान्ति सिंह रेखा सिंह आरती देवी शारदा देवी उमा सिंह वीणा सिंह सुमन सिंह मंजरी सिंह पूनम सिंह इंदू सिंह अंजू गुप्ता सरिता मिश्रा प्रेमलता रानी सुप्रिया मृणाल विक्रम अंशी सिंह सहित दर्जनों महिलाएं शामिल रहीं।