137वीं जयंती पर याद किए गए बिहार केसरी वक्ताओं ने की भारत रत्न देने की मांग

3 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।शहर के श्रीकृष्ण सिंह स्मृति भवन सह पुस्तकालय परिसर में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की 137वी जयंती पर उनके आदमकद प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।

- Advertisement -
Ad image

आयोजित सभा मे अतिथि के रूप में भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ट अध्य्क्ष प्रमोद चंद्रवंशी,नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, रेडक्रॉस अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पंकज पासवान, बारूण प्रखंड के पूर्व प्रमुख अर्चना चंद्र यादव, भाजपा महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह,विवेकानंद ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ शंभू शरण सिंह,

लॉर्ड बुद्धा स्कूल के निदेशक डॉ धनंजय कुमार, आर एन पी ग्रुप के निदेशक श्री शंभू पांडेय, डॉ रविरंजन ,जिला वार काउंसिल अध्यक्ष विजय पांडेय, महासचिव जयनारायण यादव, गोरडीहा पंचायत मुखिया विजय सिंह, चैनपुर पंचायत मुखिया संतोष गौतम, पूर्व मुखिया रामा पांडेय, पूर्व मुखिया सुबोध शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।सभा की अध्यक्षता डॉ धनंजय कुमार ने किया। संचालन सुनील शर्मा ने किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र उत्थान के लिए समर्पित रहा। वे समाजवाद के सच्चे पुरोधा थें।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

श्री कृष्ण बाबू के कृतित्व व व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए अध्यक्ष ने उन्हें दलित शोषित वंचितों का मसीहा बताया।जिन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ,दलितों वंचितों पिछड़ों को हक देने के साथ न्याय किया।वही बिहार के आम जनता के हक मे अनेकों ऐतिहासिक योगदान दिया। भाजपा नेता प्रमोद चंद्रवंशी ने कि राष्ट्र उत्थान के लिए कृतित्व को देखते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग की जिसका संपूर्ण सभा ने पुरजोर समर्थन किया।

ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि श्रीबाबू को भारत रत्न दिलवाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। सचिव नीलमणि कुमार ने कहा कि यदि उन्हें शीघ्र भारत रत्न सम्मान नही दिया गया तो वे सैकड़ो की संख्या में पैदल दिल्ली मार्च कर रास्ट्रपति महोदया को ज्ञापन सौपेंगे। इस अवसर पर अमिताभ सिंह,प्रवीण शर्मा, टुनटुन शर्मा, मंटू शर्मा, रविंद्र शर्मा, रविशेखर, शशिकांत गौतम, वेंकटेश शर्मा, अमित पांडेय, विजय पांडेय, पप्पू पांडेय, अविनाश कुमार , मुन्नू राकेश, विपिन शर्मा, रंजीत शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share this Article

You cannot copy content of this page