रफीगंज पुलिस नें चरकावां निचला डीह में छापामारी कर गांजे की खेती का 32 पेड काटा ,डेढ़ किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

2 Min Read
- विज्ञापन-

रफीगंज औरंगाबाद।रफीगंज पुलिस ने चरकावां निचला डीह में वशिष्ठ दास के पुत्र राजीव रंजन कुमार के घर छापामारी किया।घर के आंगन एवं चारदीवारी में अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही32 हरे पेड़ को काटा कर जप्त किया।साथ ही घर की तलासी के क्रम में एक किलो आठ सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया।

- Advertisement -
Ad image

साथ अवैध गांजा की कारोबारी सह गृह स्वामी राजीव रंजन कुमार को हिरासत में लिया।तथा जप्त गांजा, एवं गांजा के पेड़ के साथ राजीव रंजन कुमार को थाना लाया।थानाध्यक्ष के बयान पर राजीव रंजन को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि चरकावां निचली डीह में राजीव रंजन कुमार व्यापक पैमाने पर गांजे की खेती करता है।

और गांजे का कारोबार करता है। सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी भारतेंदु कुमार, एसआई कुशो कुमार, गीतांजलि कुमारी, ध्रुव कुमार, परमजीत कुमार, मुक्ति देव निराला दल बल के साथ पहुंचे। घर के आंगन एवं चारदीवारी में बड़ी संख्या में पेड़ लगा था।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

जिसकी कटाई की गई।जिसमें32बड़े पेड़ को काट कर थाना लाया गया।वहीं छोटे पेड़ को काटने के क्रम में विनष्ट कर दिया गया।घर में सर्च किया गया।जिसमें एक किलो आठ सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया।साथ राजीव रंजन को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई की जा रही है।

Share this Article

You cannot copy content of this page