शहर के दानी बीघा स्थित बस स्टैंड के समीप फॉरवर्ड ब्लॉक के द्वारा बनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती बताया गया की आजादी नहीं समझौता पर चल रहा है देश 

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद शहर के दानी बीघा स्थित बस स्टैंड के समीप फॉरवर्ड ब्लॉक के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 में जयंती मनाई गई। इस जयंती समारोह की अध्यक्षता फॉरवर्ड ब्लॉक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एस निराला ने की।

- Advertisement -
Ad image

समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नेताजी ने अखंड भारत की आजादी के लिए क्रांतिकारी राष्ट्रवाद की स्थापना की। वैज्ञानिक समाजवाद के लिए लड़ाई लड़ी थी। लेकिन गांधी जी के द्वारा देश को समझौता के आधार पर आजादी दिलाई गई। अंग्रेज चले गए परंतु आज लाखों लाख की संख्या में विदेशी कंपनियां यहां आकर जनता को गुलाम बनाए हुई है

और कॉर्पोरेट घरानों की पूंजी से ही शासन चल रहा है। उन्होंने बताया कि नेताजी के जयंती समारोह पर यह सबक लेकर सबो से यह आह्वान किया जा रहा है कि भारत दुनिया के क्रांतिकारियों का महाकेंद्र बने और दुनिया का नेतृत्व करें। ताकि समाजवादी व्यवस्था कायम हो सके। उन्होंने बताया कि यह समाजवाद का अमृतकाल है और पूंजीवाद का मृतकाल है। वर्ष 1130 से ही पूंजीवाद का मृतकाल चल रहा है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

उन्होंने रूस एवं चीन की क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार तीसरा विश्व युद्ध है और भारत इस क्रांति का महानायक होगा। उन्होंने लेनिन और माओत्से तुंग की चर्चा करते हुए कहा कि दुनिया का नेतृत्व आज युवा नहीं बल्कि मजदूर वर्ग करेगा। नेताओं ने बताया कि नेताजी ने किस तरह से कांग्रेस से अलग होकर संघर्ष किया और आजाद हिंद फौज की स्थापना की

तथा अंग्रेजों से लड़ाइयां लड़ी। इस लड़ाई के दौरान 26 हजार सैनिकों ने इम्फाल में शहादत दी। उन्होंने आजादी को समझौते की आजादी बताते हुए कहा कि उसी समझौते के तहत 10 अरब रुपया प्रतिवर्ष भारत सरकार इंग्लैंड को भेज रही है।

Share this Article

You cannot copy content of this page