माटी के लाल सुपरस्टार टीवी सीरियल के लिए तान्या का हुआ चयन

2 Min Read
- विज्ञापन-

बिहार के औरंगाबाद की नन्हीं गायिका तान्या मौआर ने अपनी सुरीली और प्रभावशाली आवाज़ से संगीत जगत में एक नई पहचान बनाई है। छोटी उम्र में ही उन्होंने अपनी प्रतिभा का ऐसा लोहा मनवाया है कि अब वह न केवल बिहार बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी हैं। तान्या का चयन “माटी के लाल सुपरस्टार” टीवी सीरियल के लिए पटना के टॉप 20 प्रतिभागियों में हुआ है।

- Advertisement -
Ad image

अब वह मुंबई में इस प्रतिष्ठित शो के अगले चरण में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगी। जल्द ही यह शो भोजपुरी चैनल “पसंद टीवी” पर प्रसारित होने वाला है, जिसमें निर्णायक मंडल के रूप में लोकप्रिय सुपरस्टार अमृता दीक्षित, विजय चौहान और मनोहर सिंह शामिल हैं।

इससे पहले भी उन्होंने नई दिल्ली के संसद भवन मार्ग स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में आयोजित “ग्लोरी ऑफ नेशन” कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी थी। इस मंच पर उन्होंने न केवल अपनी गायकी से लोगों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि Priyam Presents द्वारा सम्मानित भी की गईं। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और संगीत के प्रति गहरे लगाव का प्रमाण है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

उनकी सफलता यह साबित करती है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। बिहार की इस नन्हीं कोकिला ने अपनी सुरीली आवाज़ से हर दिल में खास जगह बना ली है। आने वाले समय में वह संगीत की दुनिया में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बिहार की इस होनहार बेटी को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं!

Share this Article

You cannot copy content of this page