भारतीय नव वर्ष पर विहंगम योग द्वारा बारुण में निकाली गई स्वर्वेद शोभायात्रा

3 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।जिले के बरुण में ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान झूंसी की आदेशानुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय नव वर्ष के शुभ अवसर पर रविवार को विहंगम योग संत समाज बारुण के तत्वधान में विश्व का आदित्य आध्यात्मिक सद्ग्रंथ स्वर्वेद के संग स्वर्वेद शोभायात्रा निकली गई। शोभायात्रा का नेतृत्व आश्रम के वैदिक पुरोहित राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित आचार्य मयंक शास्त्री ने की।

- Advertisement -
Ad image

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहसंयोजक डॉ.श्याम नारायण प्रसाद एवं संचालन प्रखंड प्रभारी सुनील संगम ने की। मुख्य अतिथि बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल, थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव, विधायक प्रतिनिधि डा.चंदन कुमार, उपप्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह यादव, नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आर.के सिंह,पूर्व बैंक प्रबंधक शिवपूजन सिंह को अंगवस्त्र भेंट व माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। सभी अतिथियों ने अपने-अपने हाथों से “अ” अंकित श्वेत

ध्वज को फहराते हुए शोभायात्रा का शुभारंभ किया। अतिथियों ने भारतीय नव वर्ष पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कि विहंगम योग द्वारा इस अवसर पर आध्यात्मिक ग्रंथ की प्रचार-प्रसार करना अपने आप में अनुठा है। आध्यात्म विज्ञान से ही विश्व में शांति की कामना की जा सकती है। वही आचार्य मयंक शास्त्री ने बताया कि स्वर्वेद यात्रा बारुण केशव मोड कृष्णा कोचिंग सेंटर के परिसर से प्रारंभ करते हुए बारुण अस्पताल मोड़, बाजार, थाना मोड़, मोहनगंज होते

- Advertisement -
KhabriChacha.in

नागेश्वरपुर गांव में जाकर वंदना, आरती, शांति-पाठ के साथ शोभायात्रा को संपन्न किया गया। स्वर्वेद यात्रा के दौरान सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने अपने हाथ में अ अंकित श्वेत ध्वजा और सिर पर स्वर्वेद रखकर जयघोष और स्वर्वेद महिमा गान करते हुए यात्रा को सफल किया। बताया कि स्वर्वेद सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक साद्ग्रंथ है। इसकी अभ्यास से मानव जीवन आध्यात्मिकमय हो जाता है।

विश्व में सुख की, शांति की स्थापना तभी होगी जब लोग विश्व की अद्वितीय आध्यात्मिक सद्ग्रंथ स्वर्वेद के सिद्धांतों को आत्मसात कर उनके आधार पर चलने के लिए संकल्पित होंगे। बताया कि इस दिन बारुण, औरंगाबाद जिला के अलावें पुरे भारतवर्ष में एक साथ एक समय शोभायात्रा निकाली गई है। स्वर्वेद महामंदिर धाम पर संत प्रवर सुपूज्य श्री विज्ञान देव जी महाराज के सानिध्य में शोभायात्रा

निकाली गई। इस दौरान भव्य भंडारा का भी आयोजन भी किया गया। मौके पर मानवाधिकार जिला उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता, केदार चौधरी,एसआई मनोज सिन्हा,उमाशंकर विश्वकर्मा,दिनेश सोनी,रामेश्वर सौंडिक, गुलजार यादव,निर्मला यादव,नीरा सोनी,नरेंद्र चौधरी,नंदकिशोर चौधरी,अधिवक्ता राजेंद्र सिंह,रामाधार सिंह,राजन

कुमार, राजद नेता युगल यादव, शिक्षक पंकज कुमार, राजेश चौधरी,पार्षद रामशकल गुप्ता,आर्य यात्विक,दिव्याशु प्रियांशु, विश्वास, शिवम मिश्रा,सुप्रिया कुमारी, देवंती देवी,उर्मिला देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लिया।

Share this Article

You cannot copy content of this page