मगध विश्वविद्यालय जंतु विज्ञान विभाग की M.Sc. सत्र 2020 22 की होनहार एवं मेधावी छात्रा सुश्री सोनाली कुमारी ( निवास स्थान . ओबरा औरंगाबाद) सोनाली कुमारी ने CSIR/UGC NET JRF DEC 2024 ( विषय लाइफ साइंस) परीक्षा में AI रैंक 182 ( 97.7 परसेंटाइल) के साथ सफलता हासिल की। ज्ञातव्य है कि इसने JUNE 2024 की उपरोक्त परीक्षा में भी CSIR/ UGC NET में असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता में भी सफलता हासिल की।
इसके अलावा मगध विश्वविद्यालय जंतु विज्ञान की सत्र 2020 22 की M.SC की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किया। आज जंतु विज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो दिलीप कुमार केशरी, पूर्व विभागाधयक्ष सिद्धनाथ प्रसाद यादव दीन, डॉ कुमारी अदिति, श्रीमती पूनम सिंह, श्रीमती आभा कुमारी, एवं गया कॉलेज बायोटेक्नोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना कुमारी ने अंग वस्त्र एवं उपहार देकर बधाई और आशिर्वाद दिया। और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वर्तमान में सोनाली कुमारी सेंट्रल यूनिवर्सिटी साउथ बिहार लाइफ साइंस विभाग से डॉ अमृता श्रीवास्तव के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। पूर्व में सुश्री सोनाली गया कॉलेज जंतु विज्ञान ( प्रतिष्ठा) की छात्रा रही हैं।