स्टेशनों पर इको-फ्रेंडली वस्तुओं के प्रयोग को किया गया प्रोत्साहित
डीडीयू मंडल में आने वाले विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के उपलक्ष्य में चल रहे पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत 27 मई को डीडीयू जंक्शन पर प्लास्टिक का प्रयोग न करने को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल के पर्यावरण एवं गृह प्रबंधन विभाग तथा मेडिकल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
सेमिनार के माध्यम से मौजूद रेलकर्मियों एवं यात्रियों को प्लास्टिक के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले प्रदूषण और स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। ‘प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति से नाता जोड़ो’ के मंत्र के साथ प्लास्टिक उपयोग कम करके पर्यावरणीय संतुलन के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य की रक्षा भी संभव है।
यह संगोष्ठी अभियान के दूसरे चरण का हिस्सा रही, जिसकी शुरुआत 25 मई को हुई थी और जो आज संपन्न हुआ। पूरा अभियान 22 मई से प्रारंभ होकर 5 जून तक विभिन्न चरणों में जारी रहेगा।
इस दौर के अभियान के अंतर्गत मंडल के स्टेशनों पर यात्रियों और कर्मियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ चलाई गईं। स्टेशनों पर डस्टबिन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई और गीले और सूखे कचरे के अनुसार इनके सही उपयोग हेतु यात्रियों एवं कर्मियों को जागरूक किया गया। आईआरसीटीसी के साथ मिलकर तहत यात्रियों में इको-फ्रेंडली,
बायोडिग्रेडेबल कटलरी के उपयोग को बढ़ावा दिया गया। खानपान इकाइयों पर प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल कटलरी (कटोरी, चम्मच, प्लेट आदि) के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया।
खासकर के सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने को जागरूक किया गया। विभिन्न स्टेशनों पर स्थानीय समुदायों, स्वयंसेवी संगठनों तथा रेलवे कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी से अभियान को और प्रभावी बनाया गया।