सांसद नें पथ निर्माण विभाग के कार्य शैली पर उठाए सवाल पत्र लिख ध्यान कराया आकृष्ट 

2 Min Read
- विज्ञापन-

- Advertisement -
Ad image

दाउदनगर-नासरीगंज सोन नदी पुल का एक लेन बंद रहने के कारण हो रही है लोगों को परेशानी

औरंगाबाद।भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान सांसद सुशील कुमार सिंह ने दाउदनगर-नासरीगंज सोन नदी पर बने पुल का एक लेन महीनो से बंद पड़े रहने के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।जिसे लेकर सांसद ने अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण विभाग बिहार पटना को चिट्ठी लिखी है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

जिसे लेकर उन्होंने काफी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि पथ निर्माण विभाग द्वारा काफी लापरवाही बरती जा रही है। लगभग 500 सौ करोड़ से भी अधिक की सरकारी राशि से जनहित में निर्मित इस पुल का एक पथ जो नासरीगंज से दाउदनगर आने में बाएं तरफ का है। यह 5 महीनों से भी अधिक समय से विभाग के द्वारा बंद कर दिया गया है। जबकि

10 जून 2023 को एक बच्चे के पुल के पाए के बीच फंसकर हुई मृत्यु के कारण इस पथ को किया गया था बंद

और अब क्या वजह है कि 5 महीने से भी अधिक समय बीतने के बाद भी पुल का लेन अभी तक शुरू नहीं किया गया एवं अभी तक बंद है कहीं ऐसा तो नहीं कि अब इसे अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है क्योंकि आम जनता अब यह सवाल पूछने लगी है। उन्होंने

 सांसद ने  पत्र के माध्यम से इतनी लंबी अवधि तक पुल के बंद रहने के कारण जानने का प्रयास किया है

साथ ही इसे चालू करने का किसकी जिम्मेवारी है। पत्र के माध्यम से जानने का प्रयास किया है। उन्होंने जल्द से जल्द जनहित में बंद लेन को शीघ्र चालू करने की मांग की है।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page