राजा नारायण सिंह की मनाई गई धूमधाम से पुण्यतिथि पैतृक गांव में स्मारक बनाने की चर्चा

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।जिला मुख्यालय के हृदय स्थली रमेश चौक के बगल में अवस्थित राजा नारायण सिंह पार्क के प्रांगण में भारत माता के अमर सपूत,महान स्वतंत्रता सेनानी,बिहार में अंग्रेजों के प्रथम एवं प्रबल शत्रु राजा नारायण सिंह की 231वीं पुण्यतिथि समारोह धूमधाम से मनाई गई। राजा नारायण सिंह स्मृति ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष राजा नृपेश्वर नारायण सिंह ने किया।

- Advertisement -
Ad image

जबकि संचालन सचिव प्रोफेसर ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित औरंगाबाद के माननीय विधायक आनंद शंकर सिंह, नगर परिषद औरंगाबाद के अध्यक्ष उदय प्रसाद गुप्ता, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह,पृथ्वीराज चौहान ट्रस्ट के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह,प्रोफेसर विजय कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश विकास, जगदीश सिंह, रामप्रवेश सिंह, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, कौशलेंद्र प्रताप नारायण सिंह, जिला विधिक संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह,मृत्युंजय सिंह,समाजसेवी रविंद्र कुमार सिंह,मुन्ना सिंह,भीम सिंह,गोरख सिंह एवं अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित किया।

तत्पश्चात,उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजा नारायण सिंह अंग्रेजों के प्रथम प्रबल शत्रु थे। सैकड़ो अंग्रेजों को सोन नदी पार करने के क्रम में डुबोकर मार दिया था। अंग्रेज सरकार ने उनके विरुद्ध मौत की फरमान जारी की थी लेकिन वे हमेशा बचते रहे और आजादी की लड़ाई को नई धार दी।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

आज उनके स्मृतियों को संजोने की आवश्यकता है। उनके पैतृक गांव पवई रियासत में स्मारक बनाने के लिए विचार समन्वय किया गया। आज के पुण्यतिथि समारोह में नन्हकू सिंह,चांद बाबू,रविंद्र सिंह,विनय कुमार मिश्रा,राजेश सिंह,राजा बाबू, कामता सिंह, कमलेश सिंह, उमेश तिवारी,मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिंह मीडिया प्रभारी सुरेश विद्यार्थी सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page