औरंगाबाद कृषि विभाग के पास दिनांक 14 नवंबर 2023 को कांग्रेस नेता विजय शंकर पांडे के अध्यक्षता में आधुनिक भारत के राष्ट्र निर्माता महान स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 134 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें
नमन किया श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कांग्रेस नेता विजय शंकर पांडे ने कहा कि नेहरू जी की आजादी में हम भूमिका थी आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने उस समय देश की हालत अच्छे नहीं थे।
एक सुई भी नहीं बनती थी नेहरू जी देश के विकास के लिए उद्योग धंधे कृषि विकास के लिए नागल भाखड़ा बांध परियोजना का निर्माण कर किसानों के खेतों में पानी पहुंचा कर विकास की गति दी नेहरू जी शिक्षा के विकास के लिए विश्वविद्यालय निर्माण किया 1951 में पंचवर्षीय योजना शुरू की 1956 में औद्योगिक नीति संकल्प लाए 1961 में आईआईटी आईआईएम और एम्स की स्थापना की दहेज विरोधी कानून 1961 में लाएं 1955 में छुआछूत अपराध कानून बनाया नेहरू जी अपनी सूझबूझ से कश्मीर को भारत में मिलाया नेहरू जी नहीं होते तो आज कश्मीर भारत के साथ नहीं होता।
नेहरू जी अपना सारा संपत्ति करीब 200 करोड रुपए देश के विकास के दान दे दिए आनंद भवन और स्वराज भवन भी भारत देश को समर्पित कर दिये और नेहरू जी के पुस्तक से रॉयल्टी प्रति वर्ष करीब 200 करोड रुपए भारत सरकार के खजाना में आता है।
आज 14 नवंबर 2023 को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है प्यार से बच्चे चाचा नेहरू जी कहते हैं नेहरू जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन मुन्ना जी चतुर्वेदी, प्रहलाद गिरी, जय शिव शंकर पांडे,राजू पासवान,अप्पू सिंह, राहुल कुमार, अंतोस कुमार सिंह , राजू कुमार उपस्थित रहे।