गया जिला पदाधिकारी एवं नगर आयुक्त ने गांधी मैदान स्थित आश्रय स्थल का किया निरीक्षण

2 Min Read
- विज्ञापन-

गया। जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन एस एम एवं नगर आयुक्त श्रीमती अभिलाषा शर्मा के द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत संचालित गांधी मैदान आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया

- Advertisement -
Ad image

आश्रय स्थल का संचालन दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित क्षेत्र स्तरीय संगठन के द्वारा किया जाता है। निरीक्षण के क्रम में आश्रय स्थल में कंबल ,चादर, तकिया आदि समुचित मात्रा में उपलब्ध पाए गए।

डेंगू एवं मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए मच्छरदानी उपलब्ध पाई गई । नगर के सभी मुख्य चौराहा पर एवं आश्रय स्थल के निकट दिनांक 18 दिसंबर 2023 से ही अलाव जलाया जा रहा है जिसे निरंतर चलने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया साथ ही साथ आश्रय स्थल का एक बल्ब फ्यूज पाया गया जिसे तत्काल बदलने हेतु आदेश दिया गया।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

जिलाधिकारी महोदय द्वारा आश्रय स्थल में लोगों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निगम स्तर पर टीम बनाकर प्रत्येक रात्रि में स्टेशन एवं बस स्टैंड के निकट निराश्रितों को चिन्हित कर आश्रय स्थल में लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ आश्रय स्थल में उपलब्ध सामग्रियों एवं सुविधाओं के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का भी आदेश दिया गया।

गांधी मैदान अवस्थित आश्रय स्थल संख्या 2, 3 एवं 4 का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के क्रम में चादर, तकिया, कंबल आदि समुचित मात्रा में पाए गए। पानी पीने हेतु ग्लास, जग उपलब्ध थे। R.Oकी मरम्मती करने हेतु पूर्व में दिए गए आदेश का अनुपालन नहीं होने पर संबंधित नगर मिशन प्रबंधक को फटकार लगाई गई एवं Alo पर कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में उपनगर आयुक्त नगर प्रबंधक एवं नगर मिशन प्रबंधक उपस्थित थे ।

Share this Article

You cannot copy content of this page