राजेश मिश्रा
गया।जिले में सोमवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर गया नगर निगम के सेवा निवृत कर्मियों को श्रीमती अभिलाषा शर्मा नगर आयुक्त गया नगर निगम के द्वारा लगभग 10 वर्षों से लंबित सेवांत लाभ का भुगतान किया गया। नगर निगम के कई सेवानिवृत कर्मियों का सेवांत लाभ वर्ष 2012-13 से ही लंबित था।
60 सेवानिवृत कर्मियों को सेवांत लाभ 3 करोड़ 75 लाख 16 हजार 337 रुपया एवं भविष्य निधि का एक करोड़ 20 लाख 63935 रुपया का भुगतान किया गया।कुल 4 करोड़ 95 लाख 80 262 रुपया का भुगतान कैंप लगाकर किया गया। शेष बचे सेवानिवृत कर्मियों का आवंटन प्राप्त होते ही रोस्टर के अनुसार भुगतान किया जाएगा।
पूर्व में भी श्रीमती अभिलाषा शर्मा नगर आयुक्त गया नगर निगम के द्वारा भविष्य निधि की राशि का भुगतान कैंप लगाकर किया जा चुका है। वर्षों से लंबित राशि का भुगतान आने के उपरांत सेवानिवृत कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कैंप में उपनगर आयुक्त लेखा पदाधिकारी एवं कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।