ओंबरा में भी शहर से लेकर हर गांव राममय है। शहर और गांव की गलियों में जय श्रीराम के जयघोष गूंज रहे है। हर मंदिर में आकर्षक तरीके से सजे धजे है। मंदिरों में भक्तों का सैलाब सा उमड़ा है। सभी मंदिर हवन, कीर्तन और वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हो रहे है।
कही राम कथा हो रही है। कही सुंदरकांड का पाठ हो रहा है। कही रामचरितमानस का पाठ हो रहा है। कही जागरण हो रहा है। कही कीर्तन हो रहा है।
भगवान को भोग लग रहा है। प्रसाद बंट रहा है। गाजे-बाजे, ढ़ोल-नगाड़े के साथ राम, लक्ष्मण, जानकी और हनुमान की झांकी के साथ भव्य और आकर्षक जुलूस निकले है। जगह-जगह जुलूस में हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी हैं। रामभक्त जोश में है पर होश में है। एहतियात के तौर पर सर्वत्र सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध है। चप्पे-चप्पे पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात है। संघ परिवार से जुड़े संगठनों के नेता कार्यकर्ता भी मंदिरों में पूजा अर्चना करते और भव्य शोभा यात्रा और जुलूस में शामिल दिख रहे है। वही स्थानीय स्तर पर रामकथा पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों लोग नगरवासी शामिल हुए।
साथ ही शहर के देवी मंदिर में कमेटी के सचिव कुमार राजेश कोषाध्यक्ष सुशील कुमार समिति के सभी सदस्य के नेतृत्व में विशेष पूजा अर्चना आयोजित हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु और भक्तों ने भाग लिया।
पूजा अर्चना के बाद भाजपा नेता संजय गुप्ता ने कहा कि पांच सौ साल के लंबे इंतजार के बाद वह शुभ घड़ी आई है, जब रामलला अपनी जन्मभूमि में स्थित भव्य मंदिर में विराजमान हुए है। यह ऐतिहासिक क्षण है। हम सनातनियों के लिए गौरव का पल है। रामलला के विराजमान होने से हम सभी सनातनि गौरवान्वित है। आज हम सब खुद को हिंदु और सनातनी कहने में गर्व कहने का अनुभव कर रहे है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूर और दिव्य दृष्टि तथा कुशल नेतृत्व से संभव हो सका है।
मोदी है तो मुमकिन है। आने वाले दिनों में मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरू बनेगा। आशय यह कि रामलला के विराजमान होने पर सर्वत्र श्रीराम भक्ति की अलौकिक धार्मिक और आध्यात्मिक छटा बिखर रही है। वही जानकारी देते हुए हिंदू इकोसिस्टम के अध्यक्ष चंद्र जायसवाल के द्वारा शोभा यात्रा और रामलीला का कार्यक्रम कराया गया था सभी निश्चित रूप पर जुलूस को निकाला गया कहीं भी किसी तरह का कोई परेशानी नहीं हुई
शोभायात्रा को सफल बनाने को लेकर दाउदनगर अनुमंडल पुलिस अधिकारी कुमार ऋषि राज हर समय घूमते रहे इस मौके पर ओबरा थानाध्यक्ष अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा, प्रभारी अंचल अधिकारी अरुण कुमार सिंह, दरोगा सच्चिदानंद राय, शशि भूषण सिंह, अभिषेक कुमार, रणधीर राय, सिपाही संजय शर्मा आदि लोग मौजूद रहे