भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन पहुंचे शेरघाटी कहां बिहार में लालटेन युग समाप्त हो गया

1 Min Read
- विज्ञापन-

                शेरघाटी से प्रदीप भारद्वाज

- Advertisement -
Ad image

शेरघाटी: औरंगाबाद से गया जाने के क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सैयद शहनवाज हुसैन शनिवार की देर शाम शेरघाटी पहुंचे। भाजपा एवम जदयू के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने राजद को घुसपैठिया बताया। उन्होंने कहा कि बिहार में लालटेन युग समाप्त हो गया है। अब बिहार में वंदे भारत की रफ़्तार से विकास को गति मिलेगी।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इंडिया एलायंस के नींव थे। उनके हटने से पूरी तरह एलायंस ख़त्म हो गया। 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर खुशी जाहिर की।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा जद यू नेता वारिस अली खान तबरेज ख़ान अभिषेक अग्रवाल अशोक सिंह अजीत मिश्रा पिंकू सिंह अरूण चंद्रवंशी गोपाल स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this Article

You cannot copy content of this page