युवा कबड्डी क्लब द्वारा प्रखंड स्तरीय कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

3 Min Read
- विज्ञापन-

संदीप कुमार

- Advertisement -
Ad image

युवा कबड्डी क्लब रफीगंज द्वारा शहर के आर बी आर खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के लक्ष्यद्वीप, हैवन्स, बोस्को,आर बी आर,गुड बिल्स, न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, सहित विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे। युवा कबड्डी क्लब के अध्यक्ष पप्पू यादव बाबा ने बताया कि नि:शुल्क खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

इस खेल प्रतियोगिता में दो ग्रुप में गर्ल्स एवं बॉयज को बांटा गया। अंडर 14 एवं अंडर 17 के रूप में बांटा गया।वही कबड्डी टीम को भी दो ग्रुपों में बांटा गया था। कबड्डी अंडर 14 गर्ल्स में नई दिल्ली पब्लिक स्कूल विजेता टीम रही। कबड्डी अंडर 17 गर्ल्स में विजेता लक्ष्य दीप टीम रहा। कबड्डी अंदर 14 बॉयज में हैवेल्स ब्लॉसम विजेता टीम रही। वही अंडर 17 कबड्डी में हैवेल्स ब्लॉसम टीम रहा।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

दौड़ में अंडर 14 में प्रथम स्थान तान्या सिंह, द्वितीय स्थान सानिया कुमारी, तृतीय स्थान आरजू खान , बॉयज में प्रथम स्थान पर विकी कुमार, द्वितीय स्थान पर शुभम कुमार, तृतीय स्थान पर रितिक शर्मा , दौड़ प्रतियोगिता अंडर 17 में प्रथम स्थान पर मेजान शेख, द्वितीय स्थान पर सुमित सिंह, तृतीय स्थान पर नीरज कुमार , गर्ल्स में प्रथम स्थान पर अमीषा कुमारी, द्वितीय स्थान पर अनिशा कुमारी, तृतीय स्थान पर ब्यूटी कुमारी रही।

सभी विजेता एवं उपविजेता टीम को मेडल एवं कप देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष किशु गुप्ता, एवं संचालन प्रधान सचिव विनोद कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह , जाप प्रदेश महासचिव संदीप सिंह संदर्शी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, जिला पार्षद प्रदीप चौरसिया, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, राजद नेता रणविजय यादव, शहजाद शाही, भाजपा नेत्री संगीता प्रसाद, भाजपा नेता संतोष कुमार साव, बबलू सिंह, विमलेश पासवान, शुभम सिंह, कौशल चंद्रवंशी रहे अतिथियों ने खिलाड़ियों से अभिवादन कर एवं फीता काटकर मंच का उद्घाटन किया।

सभी अतिथियों ने युवा कबड्डी क्लब का सराहना किया और कहा कि इस तरह का निशुल्क में खेल प्रतियोगिता से गरीब तबके के खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह जगेगी। कार्यक्रम के दौरान निशुल्क हेल्थ चेक अप एवं मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया था।इस मौके युवा कबड्डी क्लब के अध्यक्ष पप्पू यादव बाबा, उपाध्यक्ष किशु गुप्ता, सचिव निखिल कुमार उर्फ पिंटू , संयोजक कौशल कुमार चंद्रवंशी, महासचिव संजीत अंबेडकर,

सलाहकार रोहित कुमार, प्रधान महासचिव विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष प्रांशु सिंह राजपूत, उपकोष अध्यक्ष उज्जवल मिश्रा, सदस्य बसंत यादव मोहित सोनी अंकित कुमार, रोहन गुप्ता ,राहुल गुप्ता , प्रशांत कुमार, ओम प्रकाश कुमार,कुंदन कुमार, विक्की कश्यप राज स्तरीय खिलाड़ी दिनेश राज उत्तम राज ऋषभ सिंह राजपूत सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this Article

You cannot copy content of this page