औरंगाबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए राकेश कुमार सिंह

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।औरंगाबाद में पिछले एक वर्ष से कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद को लेकर चल रही खींचतान कल यानी बुधवार 24 मई को ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के जेनरल सेक्रेटरी के सी वेणुगोपाल के द्वारा जारी किए गए सूची के बाद समाप्त हो गया। जेनरल सेक्रेटरी द्वारा जारी किए गए देश के 39 जिलाध्यक्षों की सूची में औरंगाबाद से सिलाढ़ गांव निवासी राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह का नाम शामिल हैं।

- Advertisement -
Ad image

श्री सिंह को औरंगाबाद का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद बधाईयों का तांता लगा हुआ है। साथ ही साथ ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इनके नेतृत्व में वर्ष 2024 के लोकसभा एवं 2025 के विधानसभा चुनाव में औरंगाबाद में महागठबंधन अप्रत्याशित सफलता प्राप्त करेगी।

गौरतलब है कि श्री सिंह लगातार पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहे है और एक समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह लगातार पार्टी को सेवा देते रहे हैं।यही कारण है कि श्री सिंह को वर्ष 2010 में पार्टी ने औरंगाबाद विधानसभा का उम्मीदवार भी बनाया था।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

यही कारण है कि पार्टी इनके समर्पित भाव को देखते हुए इन्हें यह दायित्व सौंपी है ताकि पार्टी एकजुट रहे और इसका फायदा आने वाले चुनाव में मिले।

कांग्रेस जिला कमिटी का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद श्री सिंह ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह एवं पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

श्री सिंह ने कहा कि पार्टी के आलाकमान ने जिस उम्मीद और विश्वास से यह दायित्व सौंपा है उसका निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक करूंगा और पार्टी की नीतियों तथा सिद्धांतों को जन जन तक दुगुने उत्साह से प्रसारित करते हुए पार्टी से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का काम करूंगा।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page