रिटायर्ड फौजी व उनकी पत्नी को सल्लू खान ने रात्रि में पहुंचाया अस्पताल से घर, घर जाने के लिए नही मिल रही थी कोई सवारी 

2 Min Read
- विज्ञापन-

समाज सेवा ही सबसे बड़ा है कार्य – सल्लू खान

- Advertisement -
Ad image

औरंगाबाद। समाज सेवा के प्रति समर्पित रहना मानव जीवन के उत्तम कार्य है। क्योंकि कहा भी गया है कि जो व्यक्ति समाज सेवा  के प्रति अपने जीवन को उत्सर्ग कर देता है। वह अच्छे कर्मो का भागी होता है। ऐसा ही कार्य पिछले कई वर्षों से पैगाम ए इंसानियत के जिलाध्यक्ष सल्लू खान पिछले कई दिनों से करते आ रहे है और इसकी सराहना चिकित्सक हो या शहर के नागरिक, लगातार करते आ रहे हैं।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

ऐसा ही कार्य एक बार फिर सल्लू खान ने मंगलवार की रात किया है। उक्त रात्रि को सदर अस्पताल में एके सेवानिवृत फौजी इलाज के लिए अपनी पति के साथ पहुंचे थे। सेवानिवृत फौजी शहर के श्री कृष्ण नगर अहरी पीएचडी कालोनी निवासी 70 वर्षीय सुरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हे खून की जरूरत थी। खून चढ़ने के बाद उन्हे रात्रि एक बजे छोड़ा गया। लेकिन रात में घर जाने के लिए कोई सवारी उन्हे नही मिल पा रहा था।

सेवानिवृत फौजी की विवशता की सूचना किसी के द्वारा सल्लू खान को मिली तो वी सदर अस्पताल पहुंचे और घर जाने के लिए परेशान हो रहे सेवानिवृत फौजी की परेशानी समझी। फिर वे रमेश चौक गए और वहां से एक ऑटो रिजर्व कर सदर अस्पताल लाया और सेवानिवृत फौजी को घर भेजा। सल्लू खान की सेवा से प्रसन्न होकर सेवानिवृत फौजी ने उन्हे ढेर सारा आशीर्वाद दिया और जीवन में हमेशा खुश रहने की कामना की।

Share this Article

You cannot copy content of this page