अंबा बाजार में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत

1 Min Read
- विज्ञापन-
औरंगाबाद: अम्बा थाना क्षेत्र के अम्बा बाजार के समीप रविवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक 65 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक वृद्ध की पहचान कुटुंबा थाना क्षेत्र के सरडीहा गांव निवासी महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह साईकल से अम्बा बाजार करने के लिए जा रहे थे। तभी अम्बा बाजार के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया जिससे घटनास्थल पर ही महेंद्र सिंह की मौत हो गयी।
इस घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के नागरिकों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों के द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गयी। सूचना पाकर परिजन आनन फानन में घटनास्थल पहुंचे और आनन फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद नगर थाना की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौप दिया। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page