अनुज कुमार यादव बने युवा राजद मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष 

1 Min Read
- विज्ञापन-

प्रदीप भारद्वाज 

- Advertisement -
Ad image

शेरघाटी: शहर के गोला बाजार रोड स्थित राम मंदिर के निकट रविवार को राजद के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के आवास पर युवा राजद शेरघाटी प्रखंड का संगठन विस्तार हेतु बैठक बुलाई गई।

युवा राजद मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रभात रंजन की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अनुज कुमार यादव को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. इस दौरान अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.

- Advertisement -
KhabriChacha.in

इस मौक़े पर मौजूद राजद व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से राजद युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रभात रंजन के नेतृत्व में शेरघाटी युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में अनुज कुमार यादव का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।

उन्होंने कहा कि इनके नेतृत्व में शेरघाटी प्रखंड में अधिक संख्या में युवा वर्ग पार्टी की नीतियों और सिद्धांतो से प्रभावित होकर जुड़ेंगे। साथ ही स्थानीय स्तर पर संगठन मजबूत होगा।

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र यादव, शंभू सिंह, वसीम राजा शकील खान, कृष्णनंदन कुमार, अमित आर्यन कृष्ण यादव, हैप्पी यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this Article

You cannot copy content of this page