19 वर्षों के कार्यकाल में नीतीश कुमार ने राज्य को बेहतर स्थिति में लाया:मंत्री

4 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद जनता दल यूनाइटेड का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शहर के नगर भवन में रविवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता एवं संचालन जदयु जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जब 2005 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता मिली थी तो उस समय राज्य की स्थिति जर्जर वाहन की तरह थी। राज्य की जनता नक्सलियों के आतंक से त्रस्त थी।

- Advertisement -
Ad image

धार्मिक विवाद चरम पर था सभी लोग अपने आप को असुरक्षित समझते थे। शाम को जब लोग लोग घर नहीं लौटते थे तो घर के लोगों में बेचैनी छा जाती थी। वैसी स्थिति में नीतीश कुमार ने सत्ता संभाली। सत्ता पर काबिज होते ही सबसे पहले उन्होंने सुशासन को स्थापित किया। मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि 19 वर्षों के कार्यकाल में नीतीश कुमार ने राज्य को केवल बेहतर स्थिति में ही नहीं लाया। बल्कि देश के मानचित्र पर रखने का काम किया।

श्री चौधरी ने 2005 के पहले के सरकार की तुलना करते हुए बताया कि जब मुख्यमंत्री सत्ता मिली उसी समय राज्य का बजट 24 हजार करोड़ 80 लाख था बजट बढ़ाकर आज 2,80,000 करोड़ हो गई। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य के विकास की गति कितनी है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने बताया कि 2005 में इंजीनियरिंग कॉलेज केवल पटना, मुजफ्फरपुर एवं भागलपुर थी।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

लेकिन आज हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज खुल गया है। बेरोजगार युवकों को रोजगार के लिए कौशल विकास योजना चलाई। स्कूल न जाने वाले बच्चों का सर्वे कराया। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक 15 प्रतिशत बच्चे स्कूल नहीं जाते थे। ये सभी बच्चे महादलित अति पिछड़ा एवं गरीब परिवार के थे। इन बच्चों को पढ़ने के लिए राज्य में 25000 प्राथमिक विद्यालय खुलवाया गया।

उन्होंने ग्रामीण सड़क की तुलना करते हुए बताया कि 2005 में ग्रामीण सड़क मात्र 800 किलोमीटर थी। लेकिन आज मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत राज्य में 1,18,000 किलोमीटर ग्रामीण शहर के बन गई है और आगे काम जारी है। कृषि के क्षेत्र में बिहार को सबसे बड़ा पुरस्कार प्राप्त है। यहां फसलों की उत्पादन दुगनी हुई है। पंचायत चुनाव में उन्होंने एकल पद को आरक्षण देकर गरीबों को पंचायती राज में हिस्सेदारी देने के काम किया है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा का चुनाव आगामी वर्ष में होने वाला है। आज जेल जाने वाले या बेल पर बाहर आने वाले लोगों द्वारा मुख्यमंत्री पर आरोप लगाए जा रहे है। परंतु मुख्यमंत्री पर आज तक ना तो भ्रष्टाचार के आरोप लगे है और न ही परिवारवाद का। इसलिए जदयू के सभी कार्यकर्ता अपना मनोबल बढ़ाकर रखें।

सर ऊंचा करके रखें एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्य या किए गए कार्य को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। बूथ जीते कार्यक्रम के तहत जिला प्रखंड पंचायत एवं बूथ स्तरीय सशक्त कमेटी का निर्माण करें तथा प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 कार्यकर्ता तैयार करें। उनके अलावे सम्मेलन में मंत्री सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share this Article

You cannot copy content of this page