औरंगाबाद।31 जनवरी को एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन हेतु आज यानी बुधवार के तीन बजे गेट स्कूल के मैदान से एनडीए के जिलाध्यक्षों की उपस्थिति में प्रचार रथ को रवाना किया गया। बताया गया कि इस रथ के माध्यम से आम जन तक कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
जिससे अधिक से अधिक संख्या में बूथ स्तर कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष को सुनने एवं 2025 फिर से नीतीश के रणनीति समझने के लिए गेट स्कूल के मैदान में आएंगे। इस कार्यकर्ता सम्मेलन से NDA घातक दल के सभी कार्यकर्ता बेहद ही उत्साहित हैं। इस मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,कार्यक्रम संयोजक व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष विजेन्द्र चंद्रवंशी, लोजपा(आर) के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह,
हम के जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह,आर एल एन के जिलाध्यक्ष अशोक मेहता, राहुल सिंह, दीपक कुमार ,उज्वल सिंह रिशु ,हम के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता सह मिडिया प्रभारी सूरज कुमार राय, युवा प्रदेश सचिव सह मुखिया संतोष गौतम, छात्र जिलाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह,अंकित, गोलू, जदयू के जिला प्रवक्ता
रिंकू सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र चंद्रवंशी, ओंकारनाथ सिंह ,जदयू अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नियाज अहमद, जिला महासचिव रितेश सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य अवधेश राम, लोजपा से रॉकीराज, अशोक पासवान, अरविंद सिंह, रमेश पासवान ,कुमार आर्या, रवि कुमार सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।