50 हजार का इनामी बदमाश पवन मंडल का नजदीकी पत्रकार सुदर्शन न्यूज के अभीषेक गिरफ्तार

1 Min Read
- विज्ञापन-

गौरव कुमार मिश्रा,मुंगेर

- Advertisement -
Ad image

मुंगेर में दोहरे हत्याकांड का मुंगेर पुलिस ने किया खुलासा सुदर्शन न्यूज के पत्रकार अभिषेक झा सहित कई गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी ।पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए मुंगेर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि 13 जुलाई को बांक मोर के पास मंजीत मंडल और चंदन मंडल की गोलीमार हत्या कर दिया गया था।

जहां पुलिस ने दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वही घटना के मुख्य मास्टरमाइंड के निशानदेही पर 6 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें घटना लाइनर की भूमिका निभाने वाले सुदर्शन न्यूज के पत्रकार अभिषेक कुमार मिश्रा योगदान रहा है। जो घटना में संलिप्त में शूटर को अभिषेक कुमार मिश्रा के द्वारा ही उपलब्ध कराया गया था। उन्हीं के निशानदेही पर सभी की गिरफ्तारी हुई है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

50 हजार ईनामी अपराधी पवन मंडल का काफी नजदीकी है। जो पत्रकारिता के आर में पुलिस की सभी जानकारी पवन मंडल को पहुंचाता था। घटना में नवीन तांती उर्फ लूलहा, अमरजीत उर्फ डेविड, सनी उर्फ भानु को गिरफ्तार किया गया है। जबकि घटना में शामिल अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

Share this Article

You cannot copy content of this page