9 पुलिस पदाधिकारियों का एसपी ने किया पदस्थापन,नगर थानाध्यक्ष बने उपेंद्र कुमार सिंह-01

1 Min Read
- विज्ञापन-

पुलिस मुख्यालय एवम मगध क्षेत्रीय स्तर से आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर व्यापक स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इन्ही स्थानांतरण के तहत औरंगाबाद की एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने जिले में 9 पुलिस पदाधिकारियों का नए जगहों पर पदस्थापन किया है।

- Advertisement -
Ad image

इस संबंध में रविवार के पूर्वाहन पुलिस प्रशासन द्वारा मीडिया को एक सूची जारी की गई है। जारी सूची के अनुसार रफीगंज के पुलिस निरीक्षक रहे मनोज कुमार चौधरी को मदनपुर अंचल का पुलिस निरीक्षक, पुलिस केंद्र औरंगाबाद के विमल कुमार को नबीनगर अंचल का पुलिस निरीक्षक, जितेंद्र कुमार को दाउदनगर अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है।

वहीं पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह- 1को नगर थाना, पुलिस निरीक्षक बबन बैठा को मुफस्सिल थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक फहीम आजाद खान को दाउदनगर थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक आनंद कुमार को देवकुंड थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक कृष्णानंद- 1 को पुलिस कार्यालय के हिंदी/पेंशन शाखा का प्रभारी तथा पुलिस निरीक्षक उमेश शुक्ला को पुलिस कार्यालय में लोक शिकायत कोषांग एवं डीसीआरबी शाखा का प्रभारी बनाया गया है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in
Share this Article

You cannot copy content of this page