औरंगाबाद विधुत ग्रिड में मरम्मती कार्य को लेकर शनिवार को सुबह 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप्प रहेगी। इस संबंध में विधुत कार्यपालक अभियंता अमोल कुमार ने जानकारी दी है कि औरंगाबाद ग्रिड में मरम्मती कार्य कराया जाना है जिस कारण शनिवार को प्रातः 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक
33 केवी औरंगाबाद पुराना
33 के वी औरंगाबाद नया
33 केवी अम्बा
33केवी बियाडा
33 केवी बैराव
33 केवी दाउदनगर
33 केवी रामाबांध
33 केवी माली
33 केवी बिराटपुर
33 केवी फेसर
के साथ 132 केवी श्री सीमेंट का भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
कार्यपालक अभियंता ने उक्त के लिए खेद प्रकट करते हुए उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपना आवश्यक कार्य समय से पूरा कर लें ।