राजेश मिश्रा
औरंगाबाद।जिले में शनिवार को एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देशन में छात्राओं को सुरक्षा को लेकर महिला थाना के पुलिस कर्मियों के द्वारा सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज, राम लखन सिंह यादव कॉलेज आसपास पुलिसिया गश्ती तेज कर दी गई है।
अब मनचलो पर औरंगाबाद पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी प्रकार के छात्राओं पर टिप्पणी करने पर सीधे कार्रवाई होगी अब पुलिस छात्राओं की सुरक्षा को लेकर लगातार तत्पर हैं।ताकि सुरक्षित रूप से कॉलेज आवा गमन कर सके। बेवजह के अनावश्यक रूप से खड़े लोगों को कड़ी फटकार लगाया जा रहा है,और सख्त हिदायत देकर वहां से हटाया जा रहा है।
जानकारी देते हैं पुलिस गस्ती टीम के द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार के छात्राओं के कठिनाई होने पर महिला थाना में शिकायत दर्ज करें उसे पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि मनचलों के द्वारा कॉलेज के इर्द-गिर्द छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी की जाती है।
और लोग लिहाज के डर से इस बात को अपने मन में ही रखकर हाई डिप्रेशन का शिकार हो जाती है। ऐसी परिस्थितियों पुलिस का जरूर सहारा लें। इस तरह के मनचलों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा।