रफीगंज शहर के चरकावा मार्केट स्थित अभाविप कार्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई के द्वारा नगर मंत्री प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया गया।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हार्दिक सिंह राजपूत ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था.डॉ भीमराव अम्बेडकर ने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से भारतीय समाज में जातिवाद,असमानता और अधिकारों के बारे में जागरूकता पैदा की। उनका समाजसेवा और आंदोलनीय कार्य भारतीय समाज को समग्र रूप से प्रभावित किया।
उनके द्वारा लिखित भारतीय संविधान ने भारतीय नागरिकों को स्वतंत्रता, समानता और न्याय का अधिकार प्रदान किया।अम्बेडकर जयंती के इस अवसर पर हमें उनके विचारों को याद करने का समय है और उनके संदेश को आज के समय में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। हमें समाज में विविधता, समानता और न्याय की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए जैसे कि अम्बेडकर ने सपना देखा था।
उनकी जयंती हमें उनके द्वारा शुरू किए गए समाजिक और आर्थिक परिवर्तनों को समझने का मौका प्रदान करती है,जो भारतीय समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं उपस्थित जिला सोशल मीडिया संयोजक प्रांशु सिंह राजपूत, नगर सह मंत्री किशू गुप्ता ,पिंटू कुमार उज्जवल मिश्रा,कॉलेज अध्यक्ष रोहनगुप्ता ,सत्यम ,सनी ,पिंकी कुमारी, पूजा कुमारी, रूपा कुमारी उपस्थित रहे।