औरंगाबाद। देव के अदरी गांव से निकली अदरी नदी की कलकल और छलछल ध्वनि पर प्रदूषित होने के कारण विराम लग गया है। इस नदी का पानी मनुष्य तो दूर जानवरों के उपयोग में भी नहीं रहा। प्रदूषण के कारण समाप्त हो रही इस नदी के बचाने की कवायद जिले के समाजसेवियों के द्वारा रविवार 15 दिसंबर 2024 से एक अभियान चलाकर शुरू किया गया।
सात दिनों तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत देव प्रखंड डुमरी बालूगंज घाट से की गई। इस अभियान के संयोजक भाजपा नेता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अभियान की शुरुआत डुमरी बालूगंज अदरी नदी घाट पर विधिवत पूजा अर्चना कर की गई।
तत्पश्चात उपस्थित लोगों के बीच में एक सभा की आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी दिलीप सिंह एवं संचालन उदित विश्वकर्मा ने किया। अभियान के प्रथम दिन डुमरी, बालूगंज, नियामतपुर बेढ़ना के गांव में अदरी नदी बचाओ रथ के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण कर किया गया और संबंधित गांवों के ग्रामीणों के बीच जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
उन्होंने बताया कि यह अभियान जिले वासियों को नदी की जलधारा को संरक्षित रखने, प्रदूषण कम करने और पर्यावरणीय संकट से बचाने के उद्देश्य से चलाया गया है। इस अभियान में स्थानीय नागरिकों के अलावा जिले के विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रमुख शामिल रहे।
गौरतलब है कि पिछले चार दशक से अदरी नदी के प्रदूषित होने और अव्यवस्थित शहरीकरण के कारण मानव जीवन को गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। नदी के किनारे एवं नदी के जल में कचरा फेंकने के से जल प्रदूषित हो रहा है। जिसके कारण नदी का जलस्तर लगातार गिर रहा है और पानी की गुणवत्ता घट रही है। ऐसी स्थिति में लोगों में गंभीर बीमारियां पनप रही है। इसी कारण अदरी नदी बचाओ आंदोलन की शुरुआत की गई।नजिसमे शहर के कई संस्थाओं ने एकजुट होकर इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता अजीत कुमार सिंह, विभिन्न नदियों को जीवनदायिनी बनाने के प्रयास में जुट समाजसेवी संजय सज्जन सिंह, जेपी आंदोलन के प्रहरी अजय श्रीवास्तव, मनोज कुमार सौम्या, पूर्व मुखिया जुलेखा खातून, अशोक सिंह, विक्रांत प्रताप सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता दीपक कुमार सिंह, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री गुड़िया सिंह, प्रवक्ता शोभा अग्रवाल, पूजा सिंह, सुनीता देवी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी, नीतू देवी, अनीता देवी, अधिवक्ता विजय प्रसाद निराला, रघुनाथ राम, संजय सिंह, विश्वा गुप्ता, मनीष गुप्ता, सिकंदर सिंह, चंदन सिंह, शत्रुघ्न सिंह, मुन्ना, अरविंद कुमार, विकास बारूद, मधेश्वर सिंह, तुलसी सिंह, कैलाश पासवान, गुड्डू कुमार, रामस्वरूप मेहता, मिथिलेश वर्मा, उग्रह मेहता, जितेंद्र सिंह, नारायण सिंह, पिंटू तिवारी आदि लोगों ने अपनी दमदार उपस्थिति दी।