अंबा पुलिस ने 18 वर्ष से फरार नक्सली को किया गिरफ्तार

1 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद। एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देशन में नक्सलियों के धड़ पकड़ के लिए चलाया जा रहा नक्सल विरोधी अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में अंबा थाने की पुलिस ने बुधवार की रात 18 साल से फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

- Advertisement -
Ad image

गिरफ्तार नक्सली की पहचान अंबा थाना क्षेत्र के जोड़ा गांव निवासी वर्तमान देव थाना क्षेत्र के बेढ़नी गांव निवासी तुलसी भुइयां के पुत्र फेसर भुइयां उर्फ केसरी भुइयां के रूप में की गई है।

गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत विभिन्न नक्सली वारदातों से संबंधित मामला 12 नवंबर 2006 को दर्ज किया गया था।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

तबसे यह फरार चल रहा था। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर अंबा पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share this Article

You cannot copy content of this page