औरंगाबाद जदयू सदर प्रखण्ड अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने पार्टी के पंचायत प्रभारियों को किया नियुक्त

1 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद। जदयू सदर प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने रविवार को सदर प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और सरकार की नीतियों को जन जन तक फैलाने की अपील की। सदर प्रखंड अध्यक्ष श्री सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की मजबूती तभी संभव होगी जब कार्यकर्ता बूथ लेवल तक पहुंचें।बैठक के दौरान ही प्रखंड अध्यक्ष ने पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति की और उन्हे उनकी जिम्मेवारियों से अवगत कराया।

- Advertisement -
Ad image

पार्टी के सदर प्रखंड प्रवक्ता शशिकांत कुमार ने बताया कि सदर प्रखंड  अध्यक्ष ने पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा को जम्होर, उपाध्यक्ष मिथलेश सिंह को पडरावा, उपाध्यक्ष विरेंद्र राम को कुरम्हा, कार्यकारिणी सदस्य ज्योति प्रकाश सिंह को खैरा बिंद, महा सचिव विकाश कुमार को कर्मा भगवान, उपाध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी को बेला, महासचिव अवधेश राम को इब्राहिमपुर, सचिव अभिषेक कुमार चंद्रवंशी को पोखराहा का दायित्व सौंपा।

जबकि कार्यकारिणी सदस्य अजीत कुमार सिंह को परसडीह, सचिव कृष्ण मुरारी यादव को मंझार, महासचिव अजीत कुमार चंद्रवंशी, महासचिव जनेश्वर प्रजापति को पोईवां, उपाध्यक्ष मोहम्मद शोएब को खैरा मिर्जा, महासचिव रितेश कुमार सिंह को फेसर, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद इकराम को ओरा का पंचायत प्रभारी बनाया है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in
Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page