औरंगाबाद सदर प्रखंड कार्यालय में 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार जी ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष श्री राकेश कुमार सिंह जी द्वारा किया गया।
इस विशेष बैठक का उद्देश्य नव नियुक्त 20 सूत्री समिति सदस्यों से परिचय कराना और उन्हें सम्मानित करना था। बैठक में सभी सदस्यों को औपचारिक रूप से परिचय कराया गया और उन्हें उनकी भूमिका व दायित्वों की जानकारी दी गई।
अध्यक्ष श्री मनोज कुमार जी ने अपने संबोधन में कहा कि समिति का उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाना और उनका सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कराना है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपेक्षा की कि वे अपने क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करेंगे।
उपाध्यक्ष श्री राकेश कुमार सिंह जी ने समिति की भूमिका को जनसेवा का माध्यम बताते हुए कहा कि यह एक जिम्मेदारी है, जिसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाना होगा। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाएं तभी सार्थक होंगी जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।
बैठक में निम्नलिखित सदस्य उपस्थित रहे:
शशिकांत कुमार, रितेश कुमार सिंह, विकास कुमार मिश्रा, नंदिता सिंह, सुधीर कुमार सिंह, संजय गुप्ता, अमित गुप्ता, महेंद्र प्रजापति, नागेंद्र चंद्रवंशी, सैयद मुजफ्फर कादरी, भरत सिंह, रॉकी राज एवं नीलम देवी।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।