औरंगाबाद। रिसियप थाना क्षेत्र के रिसियप के समीप सोमवार के अपराह्न डेढ़ बजे ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार महिला मंजू सिंह घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया और कॉलर बोन टूटे होने की जानकारी दी।
घायल महिला संडा डिहरी निवासी अरविंद सिंह की पत्नी है और अरविंद सिंह औरंगाबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं।जिलाध्यक्ष की पत्नी के हादसे में घायल होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। हादसे की सूचना मिलते ही युवा कांग्रेस नेता शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान सदर अस्पताल पहुंचे और इलाज करवाने में मदद की।
बताया जाता है कि मंजू सिंह अपने बेटे के साथ गांव से ऑटो रिजर्व करके औरंगाबाद आ रही थी। इसी दौरान उनकी ऑटो ने आगे रहे एक बाइक को टक्कर मार दी और इस हादसे में मंजू सिंह घायल हो गई।