बैजनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी  की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित चुनाव कराने पर की गई चर्चा

1 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद जिले में बुधवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक का संचालन जिला सचिव सतीश कुमार सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से 5 जनवरी 2025 को सत्र 2025-28 के लिए चुनाव कराने का निर्णय लिया गया साथ ही सर्वसम्मति से तीन सदस्यई

- Advertisement -
Ad image

चुनाव आयोग का गठन किया गया। मुख्य चुनाव पदाधिकारी अमन शेखर, तथा सहायक चुनाव पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा एवं प्रहलाद कुमार सिंह को बनाया गया। सदस्य बनाने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2024 निर्धारित किया गया एवं चुनाव स्थल तथा कार्यक्रम की घोषणा बाद में करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष गणेश प्रसाद, संयुक्त सचिव रणधीर कुमार सिंह, संगठन सचिव विजय कुमार अप्रवाल, विहार GST प्रभारी विपिन बिहारी सिन्हा, अजय वर्मा, रामकुमार सिंह आशुतोष पारक, सत्येन्द्र सिन्हा के साथ ही सभी कार्यकारिण सदस्य उपस्थित हुए।

- Advertisement -
KhabriChacha.in
Share this Article

You cannot copy content of this page