भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा नबीनगर विधानसभा में सदस्यता अभियान चलाया गया 

2 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।नबीनगर विधानसभा के बैरिया मंडल में बैरिया बाजार एवं चरण चरण बाजार तथा सिमरी धमनी एवं नबीनगर नगर मंडल में वार्ड नंबर 5 गुर्रदी में सदस्यता अभियान चलाया गया इस अवसर पर सैकड़ो पुरुष एवं महिलाएं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह के समक्ष मोबाइल से सदस्य ग्रहण  किया

- Advertisement -
Ad image

इस अवसर पर उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह एवं जिला प्रवक्ता दीपक कुमार सिंह तथा वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा का सदस्यता अभियान जोरो से पूरे देश में चल रहा है इस कार्य को भाजपा के सभी कार्यकर्ता गांव बूथ व पंचायत में जाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करा रहे हैं।

पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लोक कल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित होकर युवा पीढ़ी महिलाएं अत्यंत गरीब जन भी भाजपा का सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं l और हजारों की संख्या में प्रतिदिन सदस्य बनाए जाएंगे सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र के आधार पर कार्यकर्ता गांव में जाकर सदस्यता ग्रहण करने का लोगों से आग्रह कर रहे हैं।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

गांव में भाजपा के प्रति लोगों में काफी उत्साह है  इस सदस्यता अभियान में बैरिया मंडल अध्यक्ष अशोक पांडे नबीनगर नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश साहू भाजपा नेता पंकज सिंह मनीष सिंह लालू साहू लल्लू सिंह विवेक कुमार सिंह सुरेंद्र सिंह समरेंद्र कुमार सिंह सिंटू गुप्ता प्रमोद सिंह बिट्टू कुमार शंभू कुमार रितिक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share this Article

You cannot copy content of this page