औरंगाबाद।भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कुन्दन पांडेय ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा का दामन थाम लिया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ रणविजय कुमार सिंह ने कुन्दन पाण्डेय को अंग वस्त्र एवं माला पहनकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में स्वागत किया। पूर्व विधायक ने कहा कि कुन्दन पांडेय एक कर्मठ कार्यकर्ता है उनके आने से राष्ट्रीय लोक मोर्चा मजबूत होगी।
वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुन्दन पांडेय ने कहा कि मैं पूरे निष्ठा एवं समर्पण के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा में काम करूंगा तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाऊंगा ।गोह विधानसभा क्षेत्र के चौहमुखी विकास के लिए डॉ रणविजय कुमार सिंह को पुनः विधायक के रूप में बनाने का संकल्प लेता हूं । पांडेय ने कहा कि युवा देश का मेरुदंड होता है और जब-जब युवा जगाता है देश में एक नई क्रांति आती है।
आज युवाओं को जगाने की आवश्यकता है इसलिए हमारे युवा साथीगण आप सभी लोग एक सूत्र में बंध कर गोह विधानसभा क्षेत्र से पुनः एक बार डॉ रणविजय कुमार सिंह को बिहार विधानसभा में भेजने का संकल्प लें। कुन्दन पाण्डेय के साथ दर्जनों की संख्या में भाजप के सदस्यों ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए।अन्य वक्ताओं ने भी कुन्दन पांडेय को राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल होने पर बधाई दिया