भारतीय जनता पार्टी के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष बने विजेंद्र चंद्रवंशी,सीमेंट प्लांट के समीप स्थित पार्टी कार्यालय में श्रम मंत्री ने की घोषणा

3 Min Read
- विज्ञापन-

शहर के औरंगाबाद पटना रोड के सीमेंट प्लांट के समीप स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा प्रदेश के श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह ने की। श्रम मंत्री ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश एवं जिले से मिले इनपुट के आधार पर भारतीय जनता पार्टी के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष बिजेंद्र चंद्रवंशी को बनाया गया है।

- Advertisement -
Ad image

जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही पार्टी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वन्दे मातरम के साथ की गई। मंत्री संतोष सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और यह कार्यकर्ता की ही देन है।

आज नए जिलाध्यक्ष के रूप में युवा का नाम घोषित किया गया है।भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है तो उसमें संगठन की सबसे बड़ी भूमिका है।भाजपा संगठन को कार्यकर्ताओ के लिए एक उदाहरण बताते हुए कहा कि भाजपा भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में इकलौती ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ स्तर का एक साधारण कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

इस मौके पर भाजपा नेता सह पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नए दायित्वों के लिए बधाई दी है।पूर्व सांसद ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोग के सर्वोच्य नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प सबका साथ-सबका विकास के नारे को चरितार्थ करते हुए प्रदेश पार्टी ने अत्यंत पिछड़े समाज के एक गरीब परिवार के नौजवान के ऊपर भरोसा जताकर एक सम्मानित पद से नवाजते हुए एक महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

आशा है यह नौजवान भाजपा के विचारधारा को जन जन तक ले जाएगा और पार्टी संगठन को भाजपा परिवार के तरह सबको सम्मान देते हुए साथ लेकर चलेंगे।नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विजेन्द्र चन्द्रवंशी ने कहा कि पार्टी ने जो मुझपर विश्वाश जताते हुए जो दायित्व दिया है मैं उसे सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान देते हुए सभी को साथ लेकर चलूँगा और पार्टी को मजबूत करूँगा।

Share this Article

You cannot copy content of this page