औरंगाबाद।जिले में सोमवार को जिला पदाधिकारी, श्री श्रीकांत शास्त्री के द्वारा संभावित बाढ़ को देखते हुए जिले के कुटुंबा एवं नवीनगर प्रखंड के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया गया।जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा दोनों प्रखंड के जलभराव वाले कई इलाकों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के समस्या से अवगत हुए। उन्होंने अधिकारियों को सजग रहकर कार्य करने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण करने निर्देश दिये। साथ ही साथ उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारीयों को निर्देश दिए की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए समय से पहले पूरी तरह तैयारी करने का निर्देश दिए।
मौके पर आपदा प्रभारी श्रीमती रत्ना प्रियदर्शनी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचला अधिकारी, कार्यपालक अभियंता आरडब्लुडी, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई विभाग मौजूद रहे।