डीएम नें जन संवाद कार्यक्रम तहत कल्याणकारी योजनाओं की लोगों को दी जानकारी

3 Min Read
- विज्ञापन-

अधिकारियों के एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग भारी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

- Advertisement -
Ad image

                      राजेश मिश्रा

औरंगाबाद।जिले में गुरुवार को जिला पदाधिकारी, श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा देव प्रखंड के ग्राम पंचायत- खरकनी के पंचायत सरकार भवन में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को अवगत कराया गया।सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कई महत्वपुर्ण बातों को जनता के साथ साझा किया गया। साथ ही आम जनता द्वारा सरकार द्वारा क्रियान्वित किये जा रहे है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

कल्याणकारी योजनाओं से किस प्रकार उन्हें लाभ पहुँच रहा है तथा उससे उनके जीवन में क्या बदलाव हुआ है, उनके बारे में विस्तार से बताया गया।जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताते हुए सरकार के महत्वपुर्ण योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी जनता के समक्ष रखा गया। उनके द्वारा मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, मनरेगा, लेबर वेलफेयर फंड, पंचायत सरकार भवन इत्यादि योजनाओं की जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के हर व्यक्ति को मिले। डायल 112 के तहत मेडिकल, फायर एवं पुलिस इमरजेंसी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। साइबर अपराध को रोकने के लिए डायल 1930 हेल्पलाइन की व्यवस्था की गई है।

हर जिले में साइबर अपराध को रोकने के लिए साइबर थाना खोला गया है।अपर समाहर्ता द्वारा राजस्व विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। अपर समाहर्ता द्वारा भूमि दाखिल खारिज, ऑनलाइन रसीद, अभियान बसेरा, जमाबंदी का आधार सीडिंग, एलपीसी इत्यादि योजनाओं की जानकारी दी गई।

उप विकास आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं मनरेगा योजनाओं की उपलब्धि के बारे में लोगों को अवगत कराया गया।इस कार्यक्रम में आम जनता के समक्ष सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड नाटक तथा विडीयो फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

इस दौरान एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम, अपर समाहर्ता ललित भूषण रंजन, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार, अंचल अधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page