औरंगाबाद।दिव्य एवं भब्य रुप से आयोजित किया जायेगा ओबरा महोत्सवमहोत्सव की रुपरेखा तय करने हेतु बृहद बैठक बुलाने का लिया गया निर्णय उक्त निर्णय जिला महोत्सव परिवार कीओबरा प्रखंड में हुई एक बैठक में लिया गया। आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धेश्वर विद्यार्थी एवं भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो के राष्ट्रीय सचिव आदित्य श्रीवास्तव, मुखिया प्रतिनिधि गोविंद अग्रवाल शामिल हुए
बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया रामसेवक प्रसाद ने की। वही सबकी सहमति से ओबरा महोत्सव की नई कमेटी की गठन हुई जिसमें अध्यक्ष की जिम्मेवारी रामसेवक प्रसाद को दी गई और कार्यकारिणी अध्यक्ष की जिम्मेवारी श्री कृष्णा कांत कुमार को दी गई, सचिव की जिम्मेवारी कौशिक दुबे हाथों में दी गई, कोषा अध्यक्ष अतुल आनंद को मनाया गया शह कोषा अध्यक्ष सुनील सिन्हा, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार विकल, प्रमोद भगत, विनोद प्रसाद
नाग, शंभू प्रसाद, शिवनारायण प्रसाद को शामिल किया गया। उप सचिव में विद्याधर तिवारी, पप्पू अग्रवाल संजय कुमार मालाकार को रखा गया। सभी लोगों ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया है कि इस बार ओबरा महोत्सव आयोजन दो दिवसीय 6 सितंबर से 7 सितंबर तक आयोजित होगा। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ बड़े कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
बैठक संबोधन करते हुए सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने कहा कि बैठक का मूल उद्देश्य है ओबरा में प्राचीन स्थित देवी मां मंदिर , ऐतिहासिक महत्व के स्थल मनोरा एवं स्वतंत्रता सेनानी जगतपति कुमार को देश दुनिया में प्रचारित और प्रसारित करना है ।साथ ही स्थानीय कलाकारों, छात्र छात्राओं को मंच दिलाने और स्थानीय उत्पाद महत्व देना ताकि उसकी अच्छाई देश दुनिया स्तर पर पहुंच सके।
इसी उद्देश्य महोत्सव को शुरुआत करने की पहल की जा रही है।। और यह तभी संभव है जब ओबरा के सभी लोगों की इसके प्रति सहयोग मिले। आदित्य श्रीवास्तव ने बताया कि महोत्सव की निरंतरता बनी रहेगी तब महोत्सव को राजकीय दर्जा मिल सकता है , जिस ओबरा सभी क्षेत्रों में विकास की गति को छू सके।
बैठक मे कमल किशोर पांडे प्रदीप साव रवि शंकर दुबे अजय कुमार मेहता सुनील कुमार अजय कुमार शर्मा दूधेश्वर साहू आनंद पांडे अशोक सिंह शैलेश कुमार संजय कुमार उपस्थित थे।