एनडीए सरकार की पुनर्गठन पर जदयू नेताओं ने की प्रसन्नता व्यक्त 

1 Min Read
- विज्ञापन-

बिहार में एनडीए सरकार की पुर्नगठन होने के बाद नवीं बार मुख्यमंत्री के पद पर नीतीश कुमार के द्वारा शपथ लेने पर औरंगाबाद जिला जदयू के नेताओं ने प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए स्वागत किया है। पूर्व सांसद एवं पूर्व बिधायक बीरेंद्र कुमार सिंह,बिहार प्रदेश जनता दल यू के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंकज पासवान, प्रदेश जदयू के महासचिव प्रभात रंजन उर्फ दिपक सिंह , जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह , एवं जदयू नेता तेजेन्द्र कुमार सिंह ने बिहार के नवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए बधाई दी है।

- Advertisement -
Ad image

पूर्व सांसद बीरेंद्र कुमार सिंह एवं जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा है कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था इसलिए हमारे मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का रास्ता चुनना पड़ा तथा अब और मजबूती से सभी क्षेत्रों में बिहार को एक नया आयाम मिलेगा और हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता जनतांत्रिक गठबंधन को सशक्त एवं मजबूत बनाने में रचनात्मक पहल करेंगे।

उन्हें पुनः मुख्यमंत्री बनने पर पार्टी के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह ,जहिर अहसन आजाद , अतहर हुसैन उर्फ मंटू ,फारुक अंसारी एवं अधिवक्ता इरशाद आलम ने बधाई दी है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in
Share this Article

You cannot copy content of this page