औरंगाबाद।सदर प्रखंड के फेसर गांव में चल रहे सतचंडी महायज्ञ मे नवनिर्मित दुर्गा मंडप में गुरुवार की शाम मां दुर्गा के साथ अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को स्थापित कर दिया गया। इससे पहले मां दुर्गा देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को डोली में बिठाकर नगर भ्रमण
कराया गया। इस दौरान पूरा इलाका देवी देवताओं के जयकारे से गुंजायमान होता रहा। गुरुवार को शाम ढलने से पहले अष्ट भुजा मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा को पूरे विधि
विधान के साथ डोली में बिठाया गया। इसके बाद गगनभेदी जयकारे के साथ श्रद्धालु भक्त देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को नगर भ्रमण के लिए लेकर चल पड़े। डोली पर विराजमान देवी देवताओं के नगर भ्रमण की इस यात्रा में फेसर पंचायत एवं आसपास के गांव के हजारों ग्रामीण शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिलाएं भी शरीक हुई।
कल महा भंडारा के साथ यज्ञ की समाप्ति हो जाएगी