गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुंडा में भव्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन

2 Min Read
- विज्ञापन-

भोजपुरी गायक जियालाल ठाकुर के भक्ति भजन पर झूमते रहें लोग 

- Advertisement -
Ad image

                     राजेश मिश्रा 

औरंगाबाद। जिले में रविवार को देव प्रखंड स्थित हसौली पंचायत के कुंडा गांव में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कौशल कुमार सिंह ने किया साथ हीं एस एन कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर नीरज कुमार सिंह के सौजन्य उपस्थित 21 ब्राह्मणों को ऋषिकेश पंचांग वितरण किए गए।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

इस अवसर पर अपने संबोधन में कौशल कुमार सिंह ने कहा कि अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए वही सच्चे गुरु होते हैं गुरु का स्थान सर्वोपरि है।वही शिष्यों का परम कर्तव्य है कि गुरु के आज्ञा का पालन करें क्योंकि गुरु और शिष्य का ये पर्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और शैक्षिक नजरिए से भी अति महत्वपूर्ण हैं।यह दिन पढ़ने वाले और पढ़ाई खत्म कर चुके छात्रों को यह मौका देता है कि वो अपने गुरु के प्रति आदर और सम्मान व्यक्त करें,चाहे

आप अपने जीवन में कितना भी तरक्की क्यों न कर ले लेकिन गुरु के सामने आने पर अपना मस्तक झुका कर आशीर्वाद जरूर प्राप्त करें क्योंकि आज जो भी हैं आप इन्हीं के बदौलत हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन कर्ता को बहुत-बहुत बधाई दी, और कहा कि जब भी आपको हमें जरूरत महसूस हो हम तन मन धन से हमेशा तैयार हैं।इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमें प्रख्यात

भोजपुरी गायक जियालाल ठाकुर और पवई निवासी भोजपुरी गायक सुनील मिश्रा नें अपनी गायन से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।वहीं आयोजन कर्ता संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि समस्त ग्राम वासियों के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।सभी का सहयोग सराहनीय रहा इस अवसर पर

नीरज कुमार सिंह,पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,गोवर्धन मिश्र,सुधीर कुमार मिश्रा, के अलावा श्री दुर्गा आराध्य समिति कमेटी के सदस्य सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में भक्ति गीतों पर झूमते रहें।

Share this Article

You cannot copy content of this page