इंडिया गठबंधन का लोकसभा की 40 सीटो पर होगा कब्जा – लेसी सिंह

3 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद। पूरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर है। भाजपा के लोग बेनकाब हो चुके हैं और बिहार में गठबंधन 40 में 40 सीटें एमएम जीतेगी। यह बात खाद्य एवम उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेसी सिंह ने यह बात औरंगाबाद में कही।

- Advertisement -
Ad image

वे औरंगाबाद में समाहरणालय स्थित योजना भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने पहुंची थी। उसके बाद जिला अतिथि गृह में जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वे पार्टी के कार्यकर्ता से मिल समस्या को जाना और समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान लेसी सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण गरीब और गरीब व अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। भाजपा की सरकार में सभी जगह दंगे फसाद हो रहे हैं। देश की जनता अब इंडिया गठबंधन की मांग कर रही है। देश में इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

 

उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई की मार से कराह रही है।किसान परेशान,व्यवसाई वर्ग बेहाल है।युवाओं को सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आई केंद्र सरकार ने उन्हें ठगने का काम किया।अब युवाओं का मोहभंग हो गया है।यही कारण है कि अब मोदी सरकार का जाना तय है।उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और आगामी चुनाव में जनता के बीच जाकर केंद्र की नाकामियों को रखने के प्रति उत्साहित किया।

जदयू जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने मंत्री का स्वागत किया। जहां प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह,जदयू  मुख्य प्रवक्ता सह सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र चंद्रवंशी,जिला उपाध्यक्ष रिंकू सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह, जिला कोषाध्यक्ष उदय सिंह, जिला महासचिव प्रमोद सिंह, रितेश सिंह, टीकू सिंह,महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मंजरी सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जुगनू जी, जिला सचिव अतहर हुसैन ,जदयू नगर अध्यक्ष औरंगाबाद सईद मुजफ्फर कादरी, हसपुरा प्रखंड अध्यक्ष चंदेश पटेल, मुकेश पटेल, उदय पटेल, अप्पू सिंह, प्रकाश सिंह सोलंकी, निवेदिता सिंह, जिला महासचिव नागेंद्र सिंह, जिला सचिव ओमप्रकाश गुप्ता, जिला महासचिव धर्मेंद्र कुशवाहा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी, महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय दास, मंजीत सिंह, प्रसिद्ध कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

You cannot copy content of this page