जेईई मेंस में विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स का रहा जलवा

3 Min Read
- विज्ञापन-

औरंगाबाद।जेईई मेंस के परीक्षा परिणाम मेंशहर के विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा।औरंगाबाद के विवेवकानंद वीआईपी स्कूल की छात्रा अन्नु कुमारी पिता-शैलेश कुमार प्रसाद माता- निर्मला कुमारी ग्राम-एरकी कला निवासी ने 99.15 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

- Advertisement -
Ad image

औरंगाबाद के कर्मा भगवान निवासी पंकज सिंह और आराधना सिंह के सुपुत्र आयुष कुमार ने 98.55 परसेंटाइल प्राप्त किया।उसके इस सफलता से गांव में खुशी का माहौल है।औरंगाबाद बाईपास गायत्री मंदिर रोड निवासी मनोज सिंह व रंभा देवी की सुपुत्री शिवानी कुमारी ने 98.53 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की।

नवीनगर के जयपुर निवासी अजित कुमार सिंह और आशा देवी के सुपुत्र अमन प्रकाश सिंह ने 96.14 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर सफलता पाई है।औरंगाबाद आदर्श कॉलोनी निवासी रंगनाथ तिवारी और संगीता तिवारी के सुपुत्र हर्ष कुमार ने 94.71 परसेंटाइल प्राप्त कर सफल रहे।शहर के तेलिया पोखरा निवासी दिनेश कुमार सिंह और रेखा कुमारी के सुपुत्र अमृत्या निपुण ने 92.80 परसेंटाइल के साथ सफलता अर्जित किया।

- Advertisement -
KhabriChacha.in

नवीनगर गरड़ी निवासी विवेक कुमार और ममता देवी के सुपुत्र आयुष राज ने 90 परसेंटाइल के साथ सफल रहें। वहीं दाउदनगर अवस्थित विवेवकानंद मिशन स्कूल के पार्थ पुलक श्रीवास्तव पिता- मनीष श्रीवास्तव माता- पुनीत पलक डेहरी ऑन सोन जिला- रोहतास निवासी ने 97.44 परसेंटाइल लाकर सफलता का झंडा गाड़ा है।ओबरा के नावाडीह गांव निवासी राकेश कुमार व शुभांती देवी के सुपुत्र शुभम कुमार ने 96.30 परसेंटाइल हासिल कर सफल रहे।

सासाराम के लखनवी सराय निवासी अरविंद कुमार व सुमन कुमारी के सुपुत्र मृणाल सत्यार्थी ने 95.03 परसेंटाइल हासिल किया।दाउदनगर के बाबू अमौना निवासी सुबोध कुमार व नीतू देवी के सुपुत्र आशुतोष आनंद ने 92.84 परसेंटाइल प्राप्त कर सफल रहे है।ओबरा के सामाडीहरी निवासी बिंक्टेश कुमार व विभा देवी के सुपुत्र अंजनी कुमार ने 93 परसेंटाइल हासिल पर सफलता पाई है।

वहीं दाउदनगर निवासी नीरज कुमार व पूनम पुरी के सुपुत्र पुनर्वसु ने 90 परसेंटाइल हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। सभी सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के कठोर अनुशासन, योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाई, शिक्षकों का मार्गदर्शन और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है।

कहा कि विद्यालय द्वारा दिया गया मार्गदर्शन और मोटिवेशन उनके लिए मील के पत्थर सिद्ध हुए हैं।विद्यालय के निदेशक डॉ शम्भू शरण सिंह, चेयरमैन मनीष वत्स ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कहा कि आज पूरी दुनिया को भारत से बड़ी उम्मीदें है,संस्थान से निकले ये युवा राष्ट्र के विकास को गति देंगे।तकनीक के बढ़ते दौर में ये राष्ट्र के उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एन. के. सिंह,प्रशासक सुनील कुमार सिंह एवम समस्त शिक्षकगण सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी।

Share this Article

You cannot copy content of this page