महिला संवाद औरंगाबाद सदर प्रखंड के परवा,हसपुरा प्रखंड के अमझर,दाऊदनगर के गोरड़ीहा,नबीनगर प्रखंड के चरण एवं मदनपुर के वार इत्यादि मे सफलतापूर्वक किया गया
आज के महिला संवाद कार्यक्रम मे सात हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हुई | महिला संवाद महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक पहल है जिसके माध्यम से महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी महिलाओं को दी जा रही है | ग्रामीण महिलाएं इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के
बारे में जानकारी प्राप्त कर रही है जिससे की आगे चलकर उसका समुचित लाभ ले पाएगी | इसके साथ ही महिलाओं से सुझाव को भी लिया जा रहा है कि ब्यक्तिगत अथवा सार्वजानिक हित में और सरकार से क्या अपेक्षाएं है | उनके द्वारा बताये गये अपेक्षाएं को संकलित कर प्राथमिकता निर्धारण की जा रही है एवं उसका दस्तावेजीकरण किया जा रहा है | आगे उसे जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार को भेजा जाएगा
ताकि उस पर विचार कर समाधान एवं नीतिगत निर्णय लिया जा सके | महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अभी तक लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की जानकारी ऑडियो विजुअल के माध्यम से सभी महिलाओं को दी जा रही है | इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण के दिशा में संचालित राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लीफ्लेट्स के माध्यम से दिया जा रहा है | जिसे सभी महिलाएं पढ़कर जानकारी प्राप्त कर रही है।
मुख्यमंत्री,बिहार श्री नीतीश कुमार का माहिलाओ के नाम संदेश भी सभी को दिया गया |इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं रिंकु देवी,पारो देवी, कौशल्या देवी ,पूजा देवी, खुशबु देवी एवं किस्मतिया देवी ने अपना अनुभव साझा किया की कैसे राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं से लाभ ले कर अपने परिवार के जीवन स्तर मे सुधार ला रही है और गाँव के अन्य लोगो को भी प्रेरित कर रही है
रौशनी ग्राम संगठन,चरण,नबीनगर के महिला संवाद मे मोo अनवर हुसैन, प्रबंधक संचार,जीविका एवं गुलाब ग्राम संगठन,ददपा,कुटुम्बा, के महिला संवाद मे डॉo चंदन कुमार , प्रशिक्षण पदाधिकारी,जीविका ने भाग लिया। उनके द्वारा महिला संवाद के बारे बताया गया की बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न विभिन्न तरह की योजना चलाई जा रही है जिसका लाभ सभी को लेना चाहिये।