औरंगाबाद। जम्होर थाना क्षेत्र के पेठारी गांव में गुरुवार को गाना बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी है। इस मारपीट में दोनों पक्ष से 12 लोग घायल हो गए है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।
शाम साढ़े पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार पेठारी गांव में एक पक्ष के द्वारा अपने चार पहिया वाहन में फुल वॉल्यूम में गाना बजाया जा रहा था। गाना कुछ अश्लील था। जिसका दूसरे पक्ष के द्वारा विरोध किया गया।
इसी के बाद उक्त मामले में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिम एक पक्ष से आठ तो दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना जम्होर थाना को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और सबों को थाना लाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।
घायलों में एक पक्ष से कमलेश पासवान 48 पिता सत्येंद्र पासवान, दुर्गावती देवी 40 पति कमलेश पासवान,रिंकु कुमारी 26 पति गोविंद पासवान, शशि कुमार 24 पिता कमलेश पासवन, राहुल 22 पिता कमलेश पासवान,नितिश कुमार 21 कमलेश पासवान, रोहित पासवान 20 वर्ष,रौनित कुमार 19 पिता कमलेश पासवान तथा दूसरे पक्ष स राम जी प्रसाद हरेंद्र कुमार राजीव रंजन आदि शामिल है।