जनेश्वर विकास केंद्र की ओर से धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर वृक्षारोपण का प्रस्ताव पारित

5 Min Read
- विज्ञापन-

सनातन में प्रकृति मां जैसी है पूजनीय 

- Advertisement -
Ad image

औरंगाबाद।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर के अधिवक्ता संघ भवन में जनेश्वर विकास केंद्र एवं जन विकास परिषद के तत्वाधान में पर्यावरण रक्षक सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष रामजी सिंह ने की ।कार्यक्रम का का उद्घाटन दीप प्रज्वलन करते हुए जेल अधीक्षक डा दीपक कुमार, चपरा धाम के संस्थापक अशोक कुमार सिंह,प्रोफेसर शिवपूजन सिंह, प्रोफेसर रामाधार सिंह, साहित्यकार रामकिशोर प्रसाद सिंह, , ज्योतिषाचार्य शिव नारायण सिंह, सुमन लता, प्रोफेसर दिनेश प्रसाद सिंह,अधिवक्ता संघ अध्यक्ष

संजय सिंह ने संयुक्त रूप से किए। इसके बाद जन विकास परिषद के उपाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, अशोक सिंह ने अतिथियों को माल्यार्पण कर तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया। पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शहर के चयनित हुए लोगों को सम्मानित किया गया नदी बचाओ अभियान के प्रति अपने सजग और लोगों में जागरूकता लाने के लिए अधिवक्ता देवकांत कुमार सिंह को एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत प्रमुख पर्यावरण के क्षेत्र में वृक्षारोपण के माध्यम से लोगों में जागृति लाने के लिए गोल्डी सिंह को, बेहद बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करने के

- Advertisement -
KhabriChacha.in

क्षेत्र में रामाशीष सिंह को, पूजा सिंह को धीरेंद्र सिंह को, और अपने काव्य पाठ के माध्यम से पर्यावरण के प्रति लोगों जागरूक करने के लिए लवकुश प्रसाद सिंह को एवं धर्मेंद्र कुमार सिंह को प्रमाण प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सभी को पर्यावरण रक्षक सम्मान से सम्मानित करते हुए लोगों ने सभी का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया किं इसके बाद स्वस्थ मानव जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण अनिवार्य विषय पर संगोष्ठी की शुरुआत की गयी। विषय प्रवेश कराते हुए विद्यार्थी ने

कहा कि ऐसे लोगों को सम्मानित करने का मूल उद्देश्य है कि ताकि हर व्यक्ति को अपने पर्यावरण रक्षा के प्रति जागरूक किया जाए यदि हर व्यक्ति अपने पर्यावरण के प्रति सजग होंगे तभी हम सभी मिलकर पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में सार्थक साबित होंगे, उन्होंने लोगों से अपील की वे केवल पर्यावरण दिवस पर ही नहीं, बल्कि अन्य शुभ अवसरों पर भी पौधरोपण करें। अपने पर्यावरण रक्षा का प्रति लोगों को जागरूक करें अन्यथा आने वाला समय और विकराल रूप ले सकता है, पेड़ पौधा सुरक्षित है तभी हमारे जीवन आधार है। दीपक सिंह ने कहा कि बस तस्वीर में आने के लिए

पौधारोपण करने से हम पर्यावरण के रक्षा नहीं कर सकते उस पौधे की सेवा का भी जिम्मेवारी हम सबको उठानी होगी, तभी भारत को हरा भरा भारत बना सकते हैं,भारत की संस्कृति जंगलों में प्रकृति के बीच पुष्पित पल्लवित और विकसित हुई है. सनातन संस्कृति के व्यवहार संस्कार सभी प्रकृति से जुड़े हैं. सनातन में प्रकृति मां जैसी पूजनीय है. उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक सुरक्षा पर्यावरण की सुरक्षा से ही संभव है, प्रोफेसर शिवपूजन सिंह एवं रामधर सिंह एवं दिनेश प्रसाद सिंह एवं अशोक सिंह सभी ने संयुक्त रूप से कहा

किविकसित भारत का संकल्प पर्यावरण की रक्षा के बिना अधूरा होगा. उन्होंने कहा कि विकसित भारत, मजबूत भारत के साथ हमे हरित भारत भी बनाना है. भारत की सनातन परम्परा ने मां भारती का स्वरूप शस्य, श्यामला, सुजलाम, सुफलाम है, इसके लिए हर व्यक्ति को एक वृक्ष के रक्षा की जिम्मेवारी उठानी होगी। सुमन लता एवं रामजी सिंह रामकिशोर प्रसाद शिव नारायण कहा कि जैसे जन्मदात्री मां बच्चे को जन्म देती है, पालन पोषण करती है. वैसे ही धरती मां भी हम सबका पालन-पोषण करती है. धरती को हरा-भरा बनाना व बंजर होने से बचाना जीवमात्र के कल्याण के लिए जरूरी

है। कार्यक्रम का धन्यवाद यापन करते हुए कार्यक्रम संयोजक आदित्य श्रीवास्तव में लोगों से अपील करते हुए कहा कि कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के बिना विकसित भारत का संकल्प अधूरा होगा इसलिए अपने पर्यावरण की रक्षा के प्रति हर व्यक्ति को दायित्व उठाना होगा। अंत में जिले के सभी धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर युद्ध स्तर पर वृक्षारोपण करने का प्रस्ताव रखा गया जिसे

सर्वसम्मति से पारित किया गया।इस मौके पर सीता थापा महोत्सव के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उमंगा महोत्सव अध्यक्ष संजय सिंह, कोषाध्यक्ष ललन सिंह , परताधाम अध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व पुलिस पदाधिकारी सिंहेश्वर सिंह, पूर्व रेडक्रास सचिव मनोज कुमार सिंह , शिक्षक नेता रामभजन सिंह प्रो राजेंद्र सिंह, सत्यचंडी महोत्सव अध्यक्ष राजेंद्र सिंहआदि मौजूद रहें।

Share this Article

You cannot copy content of this page